पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम।
- फोटो : RISHIKESH
पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल में पुरुष वर्ग में स्टार क्लब मुनिकीरेती और महिला वर्ग में खांकर क्लब खाड़ी विजेता रहा।
शुक्रवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन पुरुष वर्ग का पहला मैच खांकर क्लब खाड़ी और नरेंद्रनगर के मध्य खेला गया। इसमें खांकर क्लब ने 25-23 से जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच नरेंद्रनगर बी और स्टार क्लब मुनिकीरेती के मध्य खेला गया। इसमें स्टार क्लब मुनिकीरेती ने 35-32 से जीत दर्ज की। वहीं, महिला वर्ग में पुलिस लाइन नरेंद्रनगर और ढालवाला के मध्य मैच खेला गया। इसमें ढालवाला ने 15-07 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच नरेंद्रनगर ए और स्टेडियम रेड के मध्य खेला गया। इसमें स्टेडियम रेड ने 15-11 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच ढालवाला और स्टार क्लब के मध्य खेला गया। इसमें स्टार क्लब ने 15-10 से जीत दर्ज की। फाइनल मैच खांकर क्लब और स्टेडियम रेड के मध्य खेला गया। इसमें खांकर क्लब ने 25-22 जीत दर्ज की। प्रतियोगिता की विजेता टीमों को मुख्य अतिथि देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी ने सम्मानित किया। मैचों में निर्णायक की भूमिका में दीपक रावत, अक्षय, रविंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश रहे। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।