ऋषिकेश। मेयर अनीता ममगाईं ने नगर निगम कार्यालय में सफाई निरीक्षकों व हलवदारों की बैठक ली। उन्होंने डेंगू व मलेरिया से निपटने के लिए निगम के सफाई कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। मेयर ने कहा कि सभी 40 वार्डों में नियमित फॉगिंग, लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव, नाली निकालने और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि शहरवासियों को डेंगू और मलेरिया से निजात दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन गंभीर है। डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए साफ सफाई, मच्छर मार दवाई के लिए स्प्रे करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पार्षद चेतन चौहान, पार्षद लव कंबोज, विजय बडोनी, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, हवलदार नरेश खैरवाल, मुकेश खैरवाल, राकेश खैरवाल, जितेंद्र, तीरथ, विनोद कुमार, विनोद सूद, महेंद्र, विक्रम डोगरा आदि थे।