फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का किया समाधान

विज्ञापन
रायवाला मिलिट्री स्टेशन में आयोजित पेंशन संबंधी कैंप में आए हुए पूर्व सैनिक व उनके आश्रित। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
रायवाला। रायवाला मिलिट्री स्टेशन में दो दिवसीय पेंशन समस्या समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओआईडीबीए लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ ने सैनिक आश्रितों व पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

रायवाला मिलिट्री स्टेशन स्थित एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्किम कार्यालय (ईसीएचएस ) में दो दिवसीय पेंशन संबंधी समस्या निदान कैंप का आयोजन किया गया। आल इंडिया रक्षा बैंकिंग सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ ने पेंशन संबंधी जानकारी दी। ईसीएचएस पॉली क्लिनिक प्रभारी अधिकारी कर्नल अभय राज शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय पेंशन समस्या समाधान कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सोमवार को सेवारत सैनिकों के परिवारों को पेंशन संबंधी आने वाली समस्या के बारे में बताया गया। मंगलवार को पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को पेंशन संबंधी समस्या के समाधान की जानकारी दी गई। कैंप में पारिवारिक पेंशन, सेवानिवृत्त पेंशन आदि के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। इस मौके पर एसबीआई रायवाला मिलिट्री के दीपक सिंह, कर्नल सिद्धार्थ, एचएस जरधारी, देवेंद्र दत्त जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें