स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट के 10वें स्थापना दिवस समारोह हिमोत्सव-2022 के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में श्रीराम लीला का मंचन किया गया। कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने श्रीराम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली के कलाकारों को यादगार प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया।
एसआरएचयू स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन हिमोत्सव-2022 में श्रीराम भारतीय कला केंद्र की टीम ने शोभा दीपक सिंह के निर्देशन में अपने मशहूर डांस ड्रामा श्रीराम की प्रस्तुति दी। इसमें सीताराम विवाह, 14 साल का वनवास, सीता हरण, राम रावण युद्ध और भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक इसमें मुख्य रूप से शामिल हुए। भरत नाट्यम, उत्तरी भारत से फोक, पंथी डांस, मयूरभंज छऊ की शैली देखने को मिली। कार्यक्रम के समापन पर शनिवार को लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और इंडिया गॉट टैलेंट फेम उड़ीसा के प्रिंस डांस ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का संचालन गरिमा कपूर ने किया। संवाद