05 यात्रा बस स्टैंड मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठान में लगी आग और उससे उठता धुंआ
- फोटो : RISHIKESH
यात्रा बस स्टैंड मार्ग पर एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आग लगने से लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रे़ड की टीम ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे यात्रा बस स्टैंड मार्ग पर स्थित जय जीएलजी ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान में अचानक अंदर से धुआं उठने लगा। प्रतिष्ठान के मालिक अवीश कुमार ने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर एक वाटर टैंकर के साथ एफएसओ हरीश चंद्र पहुंचे। आग की लपटें ने प्रतिष्ठान की तीसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसमें गोदाम और जिम सेंटर भी चपेट में आ गए। गनीमत रही कि जिम सेंटर में आग लगने के दोरान कोई मौजूद नहीं था। आग पर काबू पाता न देख एफएसओ ने दूसरा वाटर टैंकर भी मंगवाया। आखिरकार दो वाटर टैंकरों की सहायता से करीब पांच घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन विभाग के एफएसओ हरीश चंद्र का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
06 यात्रा बस स्टैंड मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठान में लगी आग को बुझाने की तैयारी करते फायरकर्मी- फोटो : RISHIKESH