फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाटों पर फिल्माए दृश्य

Mon, 21 Dec 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जी ग्रुप के तहत क्रिएटिव प्रोडक्शन और इंप्रेशन ग्रुप के बैनर तले गंगा सोल ऑफ इंडिया डॉक्यूमेंट्री के दूसरे दिन की शूटिंग परमार्थ निकेतन के गंगा घाटों और तटों पर फिल्माई गई। मुख्य किरदार निभा रही बालीबुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने परमार्थ निकेतन आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और ऋषिकुमारों के साथ मिलकर हाथों में झाड़ू थामकर गंगा घाट की सफाई की।
विज्ञापन


लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम में क्यों लोग चोटीवाला होटल में भोजन करने आते हैं, इस विषय पर जानकारी जुटाने के लिए ग्रुप सदस्यों ने यहां शूटिंग किया और चोटीवाला में भोजन का लुत्फ उठाया। गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए गौमुख से गंगा सागर तक बन रही डॉक्यूमेंट्री में यात्रा और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।


सफाई कर्मचारियों को परोसा भोजन
तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डॉक्यूमेंट्री गंगा सोल ऑफ इंडिया में दीया मिर्जा परमार्थ निकेतन आश्रम परिसर में सफाई कर्मचारियों को भोजन परोसती हुई नजर आएंगी। रविवार को नगर पालिका ऋषिकेश से आए करीब 128 सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर दीया मिर्जा ने गंगाघाटों और तटों की सफाई की। उसके बाद उन्होंने आश्रम परिसर में सफाई कर्मियों को भोजन परोसा। मिर्जा के साथ दृश्य फिल्माने पर सफाई कर्मचारी खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें