फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की रैली में ऋषिकेश से जाएगी 35 बसें

Fri, 24 Jun 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
amit shah - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने 25 जून को हरिद्वार में होने वाली भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में ऋषिकेश मंडल से एक लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया है। रैली की तैयारियों का जायजा लेने आए सांसद ने बताया कि ऋषिकेश मंडल से 35 बसें जाएगी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बजट न होने का प्रदेश सरकार सिर्फ नाटक कर रही है। जुलाई तक का बजट केंद्र सरकार पहले ही दे चुकी है। बजट कहां खर्च हुआ इसकी प्रमाणिकता राज्य सरकार केंद्र को नहीं दे पा रही है। इसलिए वह बातों को गलत प्रचारित कर रहे है। यदि सरकार के पास बजट नहीं है तो वह विधानसभा बुलाकर बजट पारित कर ले। बजट नहीं है तो मुख्यमंत्री कोरी घोषणाएं कर जनता के बीच क्या साबित करना चाहते है। प्रदेश में विकास के सारे काम ठप पड़े हुए है।

कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। इससे पहले संासद ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता ममंगाई ने बताया कि हरिद्वार रैली में ऋषिकेश से मोर्चा की 10 बसे जाएंगी। मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ने बताया कि ऋषिकेश मंडल से कार्यकर्ताओं को लेकर 35 बसें जाएंगी। निशंक ने व्यवस्थाओं प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे बसों के साथ अपनी बाइक में जाएंगे। किसी कार्यकर्ता को परेशानी न होने यह जिम्मेदारी व्यवस्था प्रमुखों की होगी। कहा यह रैली एक तरह से विधानसभा चुनाव की रिहर्सल है। ऋषिकेश पूर्व की भांति व्यवस्थाओं और संख्या बल के आधार पर नंबर एक रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें