फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर की गंदगी से राहगीर परेशान

Sat, 26 Mar 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
सीवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्राम पंचायत तपोवन अंतर्गत लक्ष्मण मंदिर के समीप मुख्यमार्ग पर सीवर लाइन यात्री, पर्यटक और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मुख्य मार्ग पर सीवर लाइन चोक होने से सारी गंदगी सड़क पर बह रही है। गंदगी के कारण आसपास क्षेत्र में दुर्गंध फैली हुई है। हैरत की बात है कि जिम्मेदार विभाग समस्या का समाधान करने के बजाय लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन


अर्द्धकुंभ मेले को करीब तीन महीने का समय हो चुका है। लेकिन क्षेत्र में उमड़ने वाले यात्री, पर्यटक और स्थानीय लोगों के लिए प्रशासन सुविधाएं नहीं जुटा पा रहा है। रोजाना क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए आ रहे सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तपोवन में लक्ष्मण मंदिर के समीप सुबह से सीवर लाइन चोक होने से मुख्यमार्ग पर गंदगी बह रही है। गंदगी के कारण देसी विदेशी पर्यटक नाक, मुंह बंद कर क्षेत्र से गुजर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवर लाइन चोक होने से आसपास दुर्गंध फैल रही है। इस बारे में संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


तपोवन में सीवर लाइन पेयजल निगम की जिम्मेदारी है। लेकिन फिर भी संबंधित विभाग को अवगत कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।-हरीश बंसल, सहायक अभियंता, जल संस्थान सीवर विंग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें