फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्टेट जूजित्सु चैंपियनशिप के लिए ऋषिकेश के सात खिलाड़ी चयनित

Fri, 05 Dec 2025 01:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
उत्तराखंड स्टेट जूजित्सु चैंपियनशिप 2025 के के चयनित ​खिलाड़ी- स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के सात प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड स्टेट जूजित्सु चैंपियनशिप-2025 के लिए किया गया है। सभी खिलाड़ी देहरादून जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी की निदेशक एवं चीफ कोच प्रज्ञा जोशी ने बताया कि 6 से 7 दिसंबर को हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्तराखंड स्टेट जूजित्सु चैंपियनशिप-2025 का आयोजन होगा। जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की पहल पर आयोजित चैंपियनशिप में उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी गुमानीवाला के सात खिलाड़ियों का चयन देहरादून जिले की टीम में हुआ है।

चयनित खिलाड़ियों में सृष्टि, उन्नति रावत, सौम्या गैरोला, तेजस सिंह, सूर्यांशु, निकिता पंत एवं अश्मिका कुकरेती शामिल हैं। चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में 10 जिलों से करीब 300 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के चयन पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, जूजित्सु इंडिया के निदेशक सतीश जोशी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पंचायत सदस्य दीपक महर, आशीष बिल्जवान, सृष्टि कृशाली, सपना जवाडी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें