फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला में आग, सात मवेशियों की मौत

Wed, 17 Feb 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्गाश्रम ट्रस्ट आश्रम के समीप बनी गौशाला में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अंदर बंधे सात मवेशियों की जलकर मौत हो गई। सुबह घटनास्थल पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया। बताया गया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग पाया है। वहीं, हादसे से पीड़ित परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


स्वर्गाश्रम ट्रस्ट निवासी पीड़ित उत्तम सिंह रावत ने बताया कि वह कई वर्षों से ट्रस्ट में कार्यरत हैं। रोजाना की तरह सोमवार शाम को गौशाला में सात मवेशियों को बांधा गया था। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे शौच के लिए जैसे ही वह कमरे से बाहर आए, तो गौशाला का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

सामने बनी झोपड़ीनुमा गौशाला से धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। अनहोनी की आशंका के चलते वह गौशाला की ओर दौड़े, लेकिन तब तक गौशाला में बंधे सभी सात मवेशी आग की लपटों से बुरी तरह झुलसकर दम तोड़ चुके थे। पीड़ित ने बताया कि मृत पशुओं में दो गायें दूध देती थीं, जबकि एक गाय गर्भवती थी।
विज्ञापन


मृतकों में उसके दो छोटे और दो बडे़ बछडे़े शामिल हैं। पीड़ित उत्तम सिंह ने बताया कि हादसे से उनका करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे यमकेश्वर के तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि इस तरह के मामले में पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन की ओर से मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है।

पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकता है। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की अध्यक्ष शकुंतला राजपूत ने कहा कि पीड़ित परिवार का बड़ा नुकसान हुआ है। लिहाजा उन्हें हरसंभव मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी।


पीड़ित की मदद के लिए आगे आए लोग
संदिग्ध परिस्थितियों में गौशाला में आग लगने से सात मवेशियों की मौत की घटना के बाद स्थानीय लोग पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आगे आने लगे हैं। मंगलवार को नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की वार्ड तीन की सदस्य हिमानी राणा ने पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें