रानीपोखरी में प्रस्तावित विधि विश्वविद्यालय मामले में पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुलकर अपनी बात रखी।
देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने एयरपोर्ट पर कहा कि विधि विश्वविद्यालय बनाना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह उनकी सरकार ने पहले से ही तय किया है। इस दिशा में जरूर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
कहा कि वह फैब्रिकेटेड बातें नहीं करते हैं। थोड़ा देर के लिए सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए वह कोई काम नहीं करने वाले हैं। वह ठोस काम करेंगे। कहा कि क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने भी उन्हें सभी बातें बताई हैं। उसका अच्छा रास्ता और बेहतर समाधान निकाला जाएगा। राजनीति करने वालों को थोड़े दिन राजनीति करने दीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी विस्थापित और बांध विस्थापितों की भी अपनी प्राथमिकताएं हैं। इस पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा।
-
आखिर किस पर निशाना साध गए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह फैब्रिकेटेड बातें नहीं करते हैं। थोड़ा देर के लिए सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए वह कोई काम नहीं करने वाले हैं। वह ठोस काम करेंगे। ऐसा लग रहा था कि मुख्यमंत्री इशारों ही इशारों में किसी पर निशाना साध रहे हैं। लेकिन इतना जरूर है कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह साफगोई से विधि विवि मामले में अपनी बात रखी है, उससे एक बार फिर विधि विवि बनने की आस जगी है। लेकिन इसके लिए फिलहाल रानीपोखरी में कोई जमीन दिखाई नहीं दे रही है। तब फिर सवाल वही है कि विधि विवि किस भूमि पर और कहां बनाई जाएगी।