डोईवाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व खंड चालक रहे वरिष्ठ स्वयंसेवक देवराज बाली (91) का निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थे। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार सौंग नदी तट पर किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, राजनीतिज्ञ और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
देवराज बाली की पहचान आरएसएस के चुनिंदा लोगों में है। देवराज के पुत्र विजय बाली ने बताया कि आजादी से पहले उनका परिवार पाक अधिकृत कश्मीर में निवास करता था। देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद वे डोईवाला में आकर बस गए थे। इसके पहले देवराज बाली पाकिस्तान में भी आरएसएस की शाखा लगाकर भारत की मजबूती के लिए काम किया करते थे। राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया है। अंतिम संस्कार के अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार, आरएसएस के जिला संपर्क प्रमुख संपूर्णानंद थपलियाल, ताराचंद अग्रवाल, सागर मनवाल, राजेंद्र बडोनी, ईश्वर चंद अग्रवाल, नरेंद्र सिंह नेगी, सुभाष कृषाली, हरिओम गुप्ता, पुरुषोत्तम डोभाल, विजय बख्शी, गौरव मल्होत्रा, राजन गोयल, संपूर्ण रावत, गोपाल रावल, अब्दुल हमीद, विजय सिंह, सियाराम गिरी, डॉ. बलजीत सोढ़ी, महेंद्र अग्रवाल, राजबीर सिंह खत्री, राजपाल रावत, अवतार सिंह, अनिल चौहान, किशोर पाल, कर्म सिंह, अनुराग मिश्रा, आयुष काला, राजेश शिंगारी, प्रमोद गोयल, टोनी वर्मा राजेंद्र तड़ियाल, अश्वनी गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल आदि रहे।