फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नीलकंठ महादेव में महाशिवरात्रि पर चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 25 Feb 2025 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

नीलकंठ में महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गरुड़चट्टी, पीपल कोटी, जिला पंचायत पार्किंग सहित पैदल मार्ग में भी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
नीलकंठ महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर्व के दौरान नीलकंठ मंदिर व क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में एक अपर पुलिस अधीक्षक, एक सीओ स्तर के अधिकारी समेत तीन निरीक्षक, छह थानाध्यक्ष व 30 एसआई और एएसआई तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


नीलकंठ में महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गरुड़चट्टी, पीपल कोटी, जिला पंचायत पार्किंग सहित पैदल मार्ग में भी पुलिस बल तैनात रहेगा।

रविवार को सीओ श्रीनगर अनुज कुमार ने थाना लक्ष्मण झूला में पुलिसकर्मियों की बैठक ली। सीओ ने ड्यूटी पर लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि मेला क्षेत्र में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिससे आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


Chardham Yatra: महाशिवरात्रि पर कल तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, तैयारियां पूरी

नीलकंठ मंदिर से कुछ दूर पहले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिला पंचायत पार्किंग के समीप यात्रियों के वाहन पार्क होंगे। परिसर के समीप एक अग्निशमन वाहन भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन


यह रहेंगे तैनात
महाशिवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत नीलकंठ क्षेत्र में एक एएसपी, एक सीओ, तीन निरीक्षक, छह थानाध्यक्ष, 30 एसआई और एएसआई, पांच महिला एसआई, 85 हेडकांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएससी, पांच जल पुलिस, 52 होमगार्ड/पीआरडी व एक टीम एसडीआरएफ की तैनात रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें