एसडीआरएफ सेना नायक तृप्ति भट्ट।
- फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। वैश्विक महामारी कोविड 19 के दौरान में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए साल 2020 का स्कॉच अवार्ड एसडीआरएफ उत्तराखंड की सेनानायक तृप्ति भट्ट को दिया गया है। सम्मान मिलने से एसडीआरएफ मुख्यालय में खुशी का माहौल है।
राष्ट्रीय स्तर पर हुए डिजिटल सेमिनार में एसडीआरएफ सेनानायक तृप्ति भट्ट ने अपने संबोधन में कोविड संकट काल में एसडीआरएफ उत्तराखंड द्वारा किए गए कामों की जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्ण लॉकडाउन और अनॅलाक प्रक्रिया के दौरान एसडीआरएफ ने छह लाख से अधिक प्रवासियों को अनेक राज्यों से सुरक्षित उत्तराखंड लाने में भूमिका निभाई। साथ ही 70 हजार से अधिक स्टेक होल्डर्स को प्रशिक्षण और कोविड से बचाव संबंधी जानकारी दी। वैश्विक महामारी कोविड 19 के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसडीआरएफ सेनानायक तृप्ति भट्ट को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया है।