फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में खुद को बचाएं, तभी दूसरों की मदद कर पाएंगे: उप्रेती

Tue, 25 Aug 2026 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस की पाठशाला में छात्रों ने सीखा जिंदगी बचाने का हुनर
विज्ञापन

- अमर उजाला की ओर से आयोजित की गई पुलिस की पाठशाला
जौलीग्रांट। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से होली एंजल स्कूल माजरीग्रांट में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। मंगलवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीआरएफ के सहायक सेनानायक संजय सिंह उप्रेती व प्रधानाचार्य स्वाति पांडेय ने किया। सहायक सेना नायक संजय सिंह उप्रेती ने कहा कि आपदा कभी भी और किसी भी रूप में सामने आ सकती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को बुनियादी आपदा प्रबंधन का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य में सबसे पहली प्राथमिकता अपनी सुरक्षा है। स्वयं सुरक्षित रहकर ही दूसरों की मदद की जा सकती है। उप्रेती ने कहा कि हम कई प्राकृतिक खतरों को आने से नहीं रोक सकते हैं। लेकिन जीवन और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए उचित प्रबंधन से उनके हानिकारक प्रभावों को कम जरूर कर सकते हैं। एसडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को आपदा के दौरान पीड़ितों के बचाव के लिए रोप रेस्क्यू, घायलों का प्राथमिक उपचार, सीपीआर आदि का प्रशिक्षण दिया।

यह रहे मौजूद
इस दौरान सहायक सेनानायक संजय सिंह उप्रेती, एसआई आशीष रावत एएसआई विरेंद्र काला,राकेश राणा, नितिन रावत, सोहन सिंह बसंत कुमार, रविंद्र सिंह व प्रधानाचार्य स्वाति पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सवाल जवाब
प्रश्न: सीपीआर क्या है और किसी व्यक्ति के बेहोश होकर सांस न लेने की स्थिति में इसे कैसे दिया जाता है? शौर्य, 10 ए
उत्तर: सीपीआर एक आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया है, जिसमें सांस न लेने वाले व्यक्ति की छाती पर बार-बार दबाव देकर रक्त संचार बनाए रखा जाता है। व्यक्ति की प्रतिक्रिया और सांस जांचकर तुरंत आपातकालीन सहायता बुलाएं और प्रशिक्षित हों तो 30 छाती दबाव के बाद 2 सांसें देते हुए सीपीआर जारी रखें।

प्रश्न: भूकंप के दौरान व्यक्ति को अपनी और आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए किन प्रमुख सावधानियों का पालन करना चाहिए? शिल्पी 10 बी
उत्तर: भूकंप के दौरान घबराने के बजाय मजबूत मेज के नीचे छिपकर सिर और गर्दन को सुरक्षित रखें तथा खिड़कियों और भारी वस्तुओं से दूर रहें। झटके रुकने के बाद सावधानी से खुले स्थान पर जाएं और दूसरों को भी सुरक्षित स्थान तक पहुंचने में मदद करें।

प्रश्न: किसी व्यक्ति के घायल होने पर फर्स्टएड देते समय सबसे पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? पूर्वा 10 बी

उत्तर: सबसे पहले घटनास्थल को सुरक्षित कर घायल व्यक्ति की स्थिति, सांस और रक्तस्राव की जांच करनी चाहिए। इसके बाद गंभीर चोट या रक्तस्राव होने पर प्राथमिक उपचार देते हुए तुरंत चिकित्सा सहायता बुलानी चाहिए।


विद्यालयों में इस तरह के आयोजन सराहनीय पहल है। छात्रों को कानूनों की जानकारी देना और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देना उनके लिए छात्रों भविष्य में लाभकारी साबित होगा। - संजय सिंह उप्रेती, सहायक सेनानायक एसडीआरएफ
विज्ञापन


- एसडीआरएफ ने छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानने का अवसर मिला। - स्वाति पांडेय, प्रधानाचार्य, होली एंजल स्कूल, माजरीग्रांट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें