फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों के संरक्षण पर दिया जोर

Wed, 16 Dec 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन के गंगा तट पर देश-दुनिया की पवित्र नदियों का अद्भुत मिलन हुआ। आश्रम की सांध्यकालीन गंगा आरती के दौरान विभिन्न देशों की नदियों का जल ग्लोब पर चढ़ाकर विश्वभर की नदियों की स्वच्छता का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


आश्रम के गंगातट पर आयोजित सांध्यकालीन आरती से पहले शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, स्वरोस्वकी वाटर स्कूल की निदेशक डोना गुडमैन, साध्वी भगवती सरस्वती और स्वामिनी आदित्यानंदा सरस्वती ने संयुक्त रूप से नदियों के संयुक्तजल को ग्लोब पर अर्पित कर नदियों के स्वच्छता और संरक्षण का संदेश दिया।

बताया गया कि इस दौरान यूरोप की डैन्यूब नदी, चीन की यांग सी नदी, ब्राजील की एमाजान नदी और भारत की मोक्षदायिनी गंगा का जल ग्लोब पर अर्पित किया गया। आश्रमाध्यक्ष चिदानंद मुनि ने सभी लोगों को नदियों को प्रदूषणमुक्त रखने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय वाटर, सेनिटेशन एवं हाईजीन के साथ ही विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों पर काम करने की बड़ी जरूरत बताई। उन्होंने स्वरोस्वकी वाटर स्कूल की निदेशक डोना गुडमैन के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी वाटर स्कूल स्थापित किया जाएगा। इनमें गंगा एक्शन परिवार, राज्य सरकार और उक्त स्कूल संस्था संयुक्तरूप से कार्य करेगी। इस दिशा में जल्द कार्ययोजना बनाई जाएगी।

पेयजल मंत्री नैथानी ने वाटर स्कूल कांसेप्ट को सराहते हुए बताया कि स्वच्छ पेयजल मानवमात्र ही नहीं प्राणीमात्र की आवश्यकता है। इस कार्य में सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं विदेश मंत्रालय के निदेशक वित्त अनुराग श्रीवास्तव ने आरती में प्रतिभाग किया। आश्रम के कार्यक्रम निदेशक राम महेश मिश्र ने उनसे उत्तराखंड में तीर्थाटन के विकास पर चर्चा की। इस दौरान उन्हें संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें