फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते चूल्हे में गिरी महिला

Wed, 16 Dec 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
खाना बनाते समय जलते चूल्हे के ऊपर गिरने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर चित्रा देवी (42) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी अटाली, ब्यासी, टिहरी गढ़वाल रसोई घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी, इस बीच उसे अचानक चक्कर आया और लड़खड़ाकर चूल्हे के ऊपर जा गिरी।
विज्ञापन


चूल्हे में जल रही आग ने कपड़ों को छू लिया। महिला की चीखपुकार सुनकर परिजन रसोई की ओर दौड़े। चित्रा को आग की लपटों में घिरा देखा तो होश उड़ गए। किसी तरह आग बुझाई और प्राइवेट वाहन से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शादी को 25 साल हो गए हैं, पत्नी को शुरू से ही चक्कर आने की बीमारी है। बहुत इलाज करा चुके हैं, लेकिन फायदा नहीं हुआ। चक्कर की वजह से यह घटना हुई। कोतवाली पुलिस ने भी महिला का बयान लिया। चिकित्सक ने बताया कि महिला 30 प्रतिशत झुलसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें