ऋषिकेश। मेयर अनीता ममगाईं ने संजय झील के आसपास प्राणवायु के प्रमुख स्त्रोत पीपल के पौधों का रोपण किया। मेयर ने कहा कि रंभ नदी के इस उद्गम स्थल के सौंदर्यीकरण का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संजय झील योगनगरी में योग और आध्यात्म का प्रमुख केंद्र बनेगी। मेयर ने कहा कि रंभा नदी के इस उद्गम स्थल पर देवालय बनाकर पूर्ण विधि विधान से शिवलिंग की स्थापना भी की जाएगी।
बुधवार को हल्की बारिश के बीच मेयर अनीता ममगाईं संजय झील पहुंची। यहां उन्होंने हरेला पर्व पर लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया। वहीं भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए झील के आसपास पीपल के पौधे भी लगाए। मेयर ने बताया कि रंभा नदी के उद्गम स्थल संजय झील को विकसित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को रंभा नदी के डीपीआर के लिए मिले दस लाख रुपये की राशि से उद्गम स्थल पर रंभा जल देवालय और शिवलिंग स्थापना के लिए निर्देशित किया गया है। मेयर ने बताया कि यहां लगाए पीपल के पौधों के सुरक्षा के लिए सुंदर चबूतरे का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान पार्षद विपिन पंत, राधा रमोला, अनिता रैना, मनीष बनवाल, भाजपा जिला मंत्री पंकज शर्मा, रविंद्र राणा, संदीप शास्त्री, सुभाष वाल्मीकि, रजनी बिष्ट, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी, हेमलता चौहान, सुनीता नौटियाल, रेणु देवी, राजीव गुप्ता, यशवंत रावत, कुलदीप टंडन, नरेंद्र शर्मा, आशुतोष, रूपेश गुप्ता, राजेश कोटियाल, अनूप बडोनी, शरद कुमार, सचिन रावत, अभिषेक मल्होत्रा, मुकेश खैरवाल आदि थे।
हरेला पर्व गौहरी रेंज में लगाए पौधे
ऋषिकेश। हरेला पर्व के तहत राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरी रेंज में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के तहत गौहरीरेंज में विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे लगाए गए।बुधवार को आयोजित कार्यक्रम एआरटीओ ऋषिकेश अरविंद पांडेय एवं थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने यातायात के नियमों व गाइडलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट, गौहरीरेंज अधिकारी धीर सिंह आदि थे।
रेशम माजरी में लगाए आम के 50 पौधे
डोईवाला। ग्राम सभा माजरी ग्रांट की ओर से बुधवार को आमववाली लाइन क्षेत्र में 50 आम के पौधे रोपे गए। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए उनमें ट्री गार्ड भी लगाया। हरेला पर्व के तहत माजरी ग्रांट ग्राम सभा की ओर से स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। आमवाली लाइन क्षेत्र में गांव के बुजुर्गों ने पौधरोपण की शुरूआत की। आम के ही 50 पौधे लगाकर ट्री गार्ड से उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित किया गया। ग्राम प्रधान अनिल पाल ने कहा कि आम वाली लाइन आम के पेड़ों के होने से मशहूर है। लिहाजा इस क्षेत्र में आमों के पौधे लगाकर अस्तित्व बनाए रखने के उद्देश्य से ही आम के पौधे रोपे गऐ है। उन्होंने बताया कि पौधो को सुरक्षित रखने के लिए जिम्मेदारी तय की गई है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान किरन पाल, इंद्र सिंह खत्री, कृपाल सिंह माथुर आदि के सहयोग से हुए पौधरोपण में कुंवर सिंह खत्री, फूल सिंह, शेर सिंह, दलमीर सिंह, धर्मपाल, सुनील, विनोद, अश्वनी खरोला, नागेन्द्र चौहान, राकेश, अजय, अनुराधा के अलावा बडकोट वन रेंजर धीरज रावत, रमेश थपलियाल आदि थे।
पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार के निधन पर जताया शोक
डोईवाला। पूर्व विधायक और कांग्रेस के हरिद्वार लोकसभा के प्रत्याशी रहे अम्बरीश कुमार का आकस्मिक निधन होने पर क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और जनसंगठनों के लोगों ने शोक संवेदनाऐं व्यक्त की है। शोक जताने वालों में कांग्रेस के सागर मनवाल, मोहित उनियाल, राहुल सैनी, धीरेन्द्र चौहान, सपा के फुरकान अहमद कुरैशी, सयुस जिलाध्यक्ष आशीष यादव, समाजसेवी राजन गोयल, भाजपा नेता करन बोरा, सलीम अंसारी, हरिकिशन चौहान, शराफत सलमानी आदि थे।
शराब की दुकानें खोलने की शिकायत
डोईवाला। कांग्रेस पीसीसी सदस्य मधु थापा ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर डोईवाला क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें साप्ताहिक बंदी के दिन खोलने पर नाराजगी जताते हुए शिकायत की है। ज्ञापन से अवगत कराया कि ठेकेदार कभी रविवार तो कभी बुधवार के दिन साप्ताहिक बंदी होने की बात कहते हुए दुकान खोलकर रखते है। उपजिलाधिकारी से साप्ताहिक बंदी में दुकान खोलने पर जांचकर उचित कार्रवाई की मांग की है।