ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन का संकट गहराने लगा है। सरकारी अस्पताल में एक घंटे के अंतराल में ही 120 डोज समाप्त हो रही है। टीकाकरण नहीं होने से लोग बैरंग लौट रहे हैं। बुधवार को सरकारी अस्पताल में सुबह 6 बजे से ही टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ टीकाकरण मात्र एक घंटे 10 बजे ही समाप्त हो गया। वैक्सीन कम होने के कारण 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले 120 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन बीते 10 जुलाई से बंद पड़ा हुआ है। उधर पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती और यमकेश्वर ब्लॉक में भी वैक्सीन नहीं होने से यहां भी टीकाकरण बंद रहा।
1683 लोगों की कोविड-19 जांच
ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक, मुनिकीरेती और ऋषिकेश क्षेत्र में बुधवार को 1683 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिसमें संक्रमितों की संख्या शून्य रही।