फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्स टैक्स की टीम ने खंगाले जीएसटी के दस्तावेज

विज्ञापन
सैल टैक्स की कार्रवाई के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मी - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में बृहस्पतिवार को छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान जीएसटी के दस्तावेज खंगाले गए। छापेमार अभियान में मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम और नगर निगम क्षेत्र में कुल पांच टीमें शामिल रहीं। दिन भर चली कार्रवाई के बाद महत्वपूर्ण दस्तावेज संकलित टीम वापस देहरादून चली गई। ट्रेवल एंड टूर एजेंसियां सेल्स टैक्स विभाग के निशाने पर रहीं। इसके लिए विभागीय अफसरों ने कुल पांच टीमों का गठन किया था। बताया जा रहा है कि जीएसटी चोरी की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

खास बात ये भी रही कि बृहस्पतिवार को बाजार बंदी के कारण सेल्स टैक्स विभागीय टीम को अधिक सफलता नहीं मिल पाई। अधिकांश प्रतिष्ठानों में ताले लटके पाए गए। इसके अलावा सूचना लीक होने के कारण कई टूर एंड ट्रेवल एजेंसियों ने शटर डाउन कर ताला डाल दिया। टीम का नेतृत्व कर रहे सेल्स टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर वीर सिंह ने बताया कि विभिन्न टीमों ने निरीक्षण किया। इस दौरान जीएसटी से संबंधित दस्तावेज प्रमुखता से खंगाले गए हैं। खास तौर पर टूर एंड ट्रेवल एजेंसियों की शिकायत काफी दिन से मिल रही थी कि वे बिल जारी नहीं कर रहे हैं।
इसी को संज्ञान में लेते हुए जीएसटी अदायगी के दस्तावेज खंगाले गए हैं। उन्होंने बताया कि ये शिकायतें भी मिली हैं कि कई ट्रेवल एजेंट सिर्फ मोबाइल फोन पर अपना कारोबार संचालित कर रहे हैं। दिए गए पते पर कोई आफिस है ही नहीं। ऐसी फर्जी एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जो लोग जीएसटी का भुगतान नियमित रूप से नहीं कर रहे हैं उन पर जुर्माना ठोका जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कार्रवाई का अभियान एक दिन के लिए ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें