फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफ्टिंग के सफल संचालन को किया गंगा का दुग्धाभिषेक

विज्ञापन
राफ्टिंग के सफल संचालन के लिए गंगा नदी का दुग्धाभिषेक करते राफ्टिंग व्यावसायी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
नए सत्र से गंगा में राफ्टिंग का संचालन शुरू करने से पहले गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने व्यवसाय के सफल रहने की कामना की। शुक्रवार 13 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू होने की वजह से यह कार्य बृहस्पतिवार को ही संपन्न किया गया। हालांकि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने की वजह से राफ्टिंग शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया बृहस्पतिवार को रोटेशन समिति से जुड़े लोग मुनिकीरेती गंगा घाट पर एकत्र हुए। यहां पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत ढंग से मां गंगा की पूजा अर्चना की।
बृहस्पतिवार को पर्यटन विभाग की तकनीकी कमेटी भी नदी में राफ्टिंग संचालन के लिए नदी का जलस्तर जांचने पहुंची थी, लेकिन उसने इसे राफ्टिंग के अनुकूल नहीं पाया। बुधवार को हुई भारी बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था।
विज्ञापन

बता दें कि गंगा में पर्यटन विभाग की तकनीकी कमेटी जलस्तर का निरीक्षण करती है। इसके निर्णय के बाद ही गंगा में राफ्टिंग शुरू की जाती है। तकनीकी कमेटी ने मरीन ड्राईव तक सड़क से ही गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया।
इस मौके पर रोटेशन समिति के महासचिव हुकुम रावत, कोषाध्यक्ष रामपाल भंडारी, कुशाल सिंह चौहान, देवेंद्र रावत, हेमंत चौहान, मुकेश पैन्यूली, जय चौहान, राधाकृष्ण रयाल, अनुभव पयाल, कनवर भंडारी, लक्ष्मण सिंह, विनोद थपलियाल, योगेंद्र पुंडीर, सुनील चौधरी, उपेंद्र नौटियाल, भगवती काला, रंजीत प्रजापति, नीरज भंडारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें