फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़के तीन बजे से शुरु हुई रोडवेज शटल सेवा, सैकड़ों यात्रियों को स्नान के लिए पहुंचाया

विज्ञापन
नेपाली फार्म तिराहे से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहनों को रोकती पुलिस। मौके पर खड़ी शटल बस सेवा स? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। सोमवती अमावस्या के स्नान पर तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को ऋषिकेश तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की शटल सेवा तड़के तीन बजे से ही शुरु हो गई थी। दिनभर यह बसें कई चक्कर लगाकर यात्रियों केे ऋषिकेश पहुंचाने और ऋषिकेश से ले जाती रही।
विज्ञापन

मोतीचूर स्थित कुंभ पार्किंग ऋषिकेश के लिए रोडवेज की ओर से निशुल्क शटल सेवा लगाई गई है। मोतीचूर में ऋषिकेश रोडवेज डिपो अधिकारी और चालक परिचालक कैंप कर रहे हैं। यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने से तड़के तीन बजे से ऋषिकेश के लिए रोडवेज की शटल सेवा शुरु कर दी गई थी। वहीं नेपालीफार्म में भी ऋषिकेश तक जाने वाले यात्रियों के लिए बसें भेजी गई। दिन भर रोडवेज की शटल सेवा यात्रियों को लाती ले जाती रही। वहीं रोडवेज के एजीएम पीके भारती दिनभर मोतीचूर में व्यवस्था संभाल रहे थे। जबकि ऋषिकेश डिपो में वरिष्ट केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह व्यवस्था देख रहे थे। दिनभर चालक परिचालकों को अलर्ट पर रखा गया। वर्कशॉप के कर्मचारी भी तेजी से काम करते रहे।
इनसेट
भीड गायब, रेलवे ने नहीं चलाई शटल सेवा
ऋषिकेश। कुंभ मेले में रेलवे की ओर से योगनगरी रेलवे स्टेशन और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आने पर शटल सेवा शुरु करने की तैयारी की गई थी। रेलवे स्टेशन स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ न होने से योगनगरी रेलवे स्टेशन और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन किसी प्रकार शटल ट्रेन शुरु नहीं हो सकी। योगनगरी ऋषिकेश के स्टेशन प्रबंधक जीएस परिहार ने बताया कि यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर ही शटल सेवा चलाई जाएगी।
विज्ञापन

नेपालीफार्म तिराहे से आगे हाईवे जीरो जोन में तब्दील
रायवाला। हरिद्वार कुंभ मेले को लेकर रायवाला पुुलिस की ओर से नेपालीफार्म तिराहे से आगे हाईवे को जीरो जोन बना दिया गया। यहां से शटल बस सेवा की मदद से यात्रियों को कुंभ मेले के लिए भेजा पहुंचाया गया। सोमवार को कुम्भ मेले के लिये ट्रैफिक प्लान लागू करते हुए नेपाली फार्म से आगे हरिद्वार के लिए हाईवे को जीरो जोन घोषित किया गया।
छात्रों की हुई फजीहत
रायवाला। छिद्दरवाला से रायवाला के आर्मी कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र सागर और छात्रा अम्बालिका को हाईवे के जीरो जोन होने के चलते वाहन नहीं मिलने के चलते पैदल ही घर लोटने को मजबूर होना पड़ा। जीरो जोन के चलते छिद्दरवाला से विद्यालय की दूरी लगभग आठ किमी उन्हें पैदल ही तय करनी पड़ी। ऐसे ही कई और बच्चों को अपने गंत्वय तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें