फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में फूटा कोरोना का जहर, 91 लोग कोरोना संक्रमित, 77 पर्यटक शामिल

विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोविड़-19 की जांच करते स्वास्थ्याकर्मी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। सोमवती अमावस्या पर तीर्थनगरी में कोरोना का कहर टूटा। 91 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 77 पर्यटक और 14 स्थानीय लोग शामिल हैं। इसके अलावा 1335 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में 486 लोगों को कोरोना की वैक्सीन और 206 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। नोडल अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें सभी स्थानीय लोग शामिल हैं। फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डा. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती में 600 कारोना वैक्सीन और एक हजार लोगों की सैंपलिंग की गई। इसके अलावा 75 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें 30 पर्यटक आरटीपीसीआर और 45 पर्यटक रैपिड एंटीजन में संक्रमित मिले हैं। यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 249 वैक्सीन और 546 सैंपलिंग की गई। इसके अलावा छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिनमें दो पर्यटक और चार स्थानीय लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें