फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपरलेस हुआ रोडवेज डिपो 

Fri, 07 Apr 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
विज्ञापन
Computer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिजीटल इंडिया के तहत रोडवेज डिपो कागजी प्रक्रिया से मुक्त हो गया है। यानी डिपो में अब सभी कार्य ऑनलाइन होंगे। चालकों-परिचालकों को अब ड्यूटी स्लिप मिलने के बजाय किस रूट पर ड्यूटी है इसका एसएमएस उनके मोबाइल पर 24 घंटे पहले आएगा।
विज्ञापन


तीर्थनगरी का रोडवेज डिपो बृहस्पतिवार से हाईटेक हो गया है। डिपो अब पूरी तरह से पेपरलेस हो गया है। सहायक महाप्रबंधक आईटी भूपेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि डिपो में संचालन से लेकर मेंटीनेंस आदि सभी कार्य ऑनलाइन होंगे।
इसके तहत रोडवेज कर्मियों के मोबाइल नंबर अपडेट कर लिए गए हैं। कर्मियों की हाजिरी भी कंप्यूटरीकृत होगी। ऑनलाइन हाजिरी से कर्मी ड्यूटी पर समय से पहुंचेगा। रूट से लौटने के बाद परिचालक जैसे ही कैशियर के पास कैश जमा कराएगा उसका एसएमएस उसके मोबाइल पर आ जाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन कार्य होने से डिपो की कार्य प्रणाली पूरी तरह से पारदर्शी हो जाएगी। रोडवेज डिपो को ऑनलाइन करने के बाद बृहस्पतिवार को परिवहन निगम मुख्यालय के आईटी विभाग से आए सहायक लेखाकार प्रदीप जैन और राजीव गुप्ता ने ऑफिस स्टॉफ और परिचालकों को ऑनलाइन व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें