फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सीवर चैंबर के पास सड़क धंसी, दलदल में गिर रहे लोग

Fri, 11 Sep 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक माह पहले बनाई थी सीसी रोड
विज्ञापन

ऋषिकेश। शैल विहार में जल निगम ऋषिकेश की ओर से सीवर लाइन बिछाने के दौरान गुणवत्तापूर्वक काम न करने से सीवर चैंबरों के पास सड़क धंसनी शुरू हो गई है। वहीं, सड़क पर कीचड़ होने के कारण दोपहिया वाहन सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

करीब एक माह पूर्व जल निगम ऋषिकेश ने शैल विहार में ऊर्जा निगम कार्यालय से पिटकुल की ओर से बनाए जा रहे बिजलीघर के पास तक 100 मीटर सीसी रोड बनाई गई थी। इस रोड पर सीवर लाइन बिछाने के बाद रोलर न चलाने से सड़क बैठ नहीं पाई थी। एक-दो बारिश के बाद इस क्षेत्र में सीसी रोड बनाई गई थी लेकिन सीवर चैंबरों के आसपास गुणवत्तापूर्वक काम न होने से यह सड़क सीवर चैंबरों के आसपास टूट गई है। वहीं, पिटकुल की ओर से बनाए जा रहे बिजलीघर के बाहर सड़क पर कीचड़ होने से राहगीर और ऊर्जा निगम के कर्मचारी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जो उपभोक्ता ऊर्जा निगम के कार्यालय में आ रहे हैं वह कीचड़ से हुए दलदल में फंस रहे हैं। वहीं, जल निगम ऋषिकेश के सहायक अभियंता दीपक वत्स ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजकर दलदल वाली जगह पर भरान किया जाएगा जिससे आवागमन सुगमता से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें