फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: चालक ने ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, झील में पहुंच गई कार

Sun, 09 Jan 2022 08:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

कार चालक ने बताया कि वह अपनी कार से सूर्याधार झील देखने आया था। कार को बैक करने के दौरान उसके पैर से गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया। जिससे कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
road accident in Rishikesh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में भोगपुर शिला चौकी मार्ग पर एक कार सूर्याधार झील में गिर गई। कार चालक खाई में लुढ़कते हुए घनी झाड़ियों में फंस गया। सूचना पर रानीपोखरी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम चालक को सकुशल बाहर निकालने में कामयाब रही।

विज्ञापन


रानीपोखरी थाना निरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि रविवार शाम को पुलिस को एक कार के सूर्याधार झील में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। कार गिरकर झील में पहुंच गई थी। टीम को खाई में एक युवक झाड़ियों में फंसा हुआ नजर आया। एसडीआरफ की टीम ने रस्सी के सहारे खाई में उतरकर युवक को बाहर निकाला। युवक को सिर पर चोट आई।

पुलिस टीम ने 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से युवक को जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक ने पूछताछ में अपना नाम दीपक नौटियाल, पुत्र पूर्णानंद नौटियाल, निवासी दुगड्डा, कोटद्वार, जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी वसंत विहार, जिला देहरादून बताया। थाना निरीक्षक ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें