फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में शामिल हों गांव

Fri, 07 Apr 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
विज्ञापन
ऋषिकेश ग्रामसभा को नगरपालिका में शामिल करने की मांग पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
ऋषिकेश ग्रामसभा के इंदिरानगर, नेहरूग्राम, प्रगति विहार और शैल विहार को नगर पालिका में शामिल करने की मांग ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से की है। इस बाबत ग्रामीणों ने बृहस्पवितार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


प्रगति विहार संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश मिया के नेतृत्व में बृहस्पवितार को ग्रामीण तहसील पहुंचे और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी को सौंपा। ग्रामीणों का कहना था कि सरकार की ओर से ऋषिकेश नगर पालिका को नगर निगम बनाने की कवायद की जा रही है।

इसके तहत नगर पालिका से करीब आठ किमी दूर ग्रामीण इलाकों को नगर निगम में शामिल किया जा रहा है, लेकिन पालिका से सटे इंदिरानगर, नेहरूग्राम, टिहरी विस्थापित क्षेत्र, प्रगति विहार को शामिल नहीं किया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह रावत, वीरेंद्र वीर सिंह पुंडीर, अतुल यादव, बीएस पयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें