गढ़ सेवा संस्थान की ओर से इगास पर्व का किया गया आयोजन
विज्ञापन
गढ़ सेवा संस्थान की ओर से हरिद्वार रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में इगास पर्व आयोजित किया गया। इस दौरान पांडवाज बैंड की पारंपरिक धुनों और लोकगीतों पर युवा जमकर थिरके। लोक वाद्ययंत्रों की गूंज से पूरा परिसर गढ़वाली संस्कृति के रंग में सराबोर नजर आया।
मंगलवार देर शाम कार्यक्रम का शुभारंभ महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर शंभू पासवान ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने इगास को उत्तराखंड की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। पांडवाज बैंड की प्रस्तुतियों पर युवाओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी जमकर नृत्य किया।
कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह और लोक संस्कृति के प्रति आकर्षण देखते ही बना। गढ़ सेवा संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि भविष्य में इस कार्यक्रम और भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जयवीर रावत, अरूण बडोनी, देवेंद्र नेगी, मनोज ध्यानी, भगवती रतूड़ी आदि मौजूद रहे।