फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश ने डोईवाला को 238 रन से रौंदा

Sun, 16 Apr 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्यामपुर।
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 आयु वर्ग का मुकाबला शनिवार से शुरू हो गया। इसमें पहला मैच ऋषिकेश और डोईवाला के बीच खेला गया। रोमांचकारी मुकाबले में ऋषिकेश की टीम ने 238 रन से जीत दर्ज की।        
विज्ञापन



श्यामपुर में शनिवा से शुरू हुई इंटर डिस्ट्रिक्ट सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सुधीर राय ने किया। ऋषिकेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवर में 4 विकेट खोकर टीम ने 272 रन का स्कोर खड़ा किया।

अग्रिम ने 14 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन ठोंके। अभय प्रताप सिंह ने 67 रन, पूर्वांश ध्रुव 33 रन और अविरल भंडारी ने 21 रन का योगदान दिया। डोईवाला की ओर से वैभव, मयंक और हर्ष  एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
विज्ञापन


जवाब में डोईवाला की टीम ऋषिकेश टीम के घातक गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 34 रनों में ही सिमट गई। डोईवाला टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। ऋषिकेश की ओर से निशा मिश्रा ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में बिना रन दिये चार विकेट चटकाए।


लिहाजा ऋषिकेश टीम ने 238 रन के भारी अंतर से मैच जीत लिया। इस अवसर पर कोच अनिल वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में डोईवाला, मसूरी, देहरादून, विकासनगर व ऋषिकेश की टीमें शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें