फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के चार बाल वैज्ञानिक जापान रवाना 

Sun, 16 Apr 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
विज्ञापन
STUDENTS - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के अंतर्गत चयनित राजकीय इंटर कालेज तपोवन के बाल वैज्ञानिक शनिवार को जापान रवाना हो गए हैं। इस कार्यक्रम के लिए राज्य से चार बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। जो 16 ये 22 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस विज्ञान आधारित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । 
विज्ञापन



राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के टिहरी जिला समन्वयक डा. रामगोपाल गंगवार ने बताया कि जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए उत्तराखंड से चार छात्र-छात्रों का चयन किया गया है।

इनमें स्वामी शिवानंद मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज तपोवन के बाल विज्ञानी अनुज कुमार मिश्रा, राइंका जवाहरनगर रुद्रप्रयाग की छात्रा रचिता, राइंका मस्कटिया पिथौरागढ़ के देवेश पंत और राजकीय बालिका इंटर कालेज पंतनगर की कु. खुशबू आर्य शामिल हैं।
विज्ञापन


सात दिवसीय जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इन बाल वैज्ञानिकों को जापान में प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों, प्रयोगशालाओं, औद्योगिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, संग्रहालयों, सांस्कृतिक महत्व के स्थानों, टोकियो विवि जैसे उच्च शिक्षा केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा।

इसके अलावा छात्र दल को भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर तोशीहिदे मस्कावा से मिलने और विमर्श का अवसर भी मिलेगा। इस दौरान राज्य का छात्र दल वहां के नामोया शहर के प्रसिद्ध कोयो सीनियर हाईस्कूल के भ्रमण के साथ ही वहां के बच्चों के साथ मिलने और वैचारिक आदान प्रदान करेगा।


राज्य की इस टीम का नेतृत्व कर रहे डा. रामगोपाल गंगवार ने बताया कि इसके अलावा इस कार्यक्रम में देश के प्रत्येक प्रांत से चार-चार बच्चे कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। राजकीय इंटर कालेज तपोवन के विज्ञान शिक्षक रामाश्रय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य एशिया के विभिन्न देशों के छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें