फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुश्ता ढहने से एक गेस्ट हाउस ढहा

Thu, 21 Jul 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
एक निर्माणाधीन गेस्ट हाउस ढह गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में पुश्ते की नींव कमजोर पड़ने से एक निर्माणाधीन गेस्ट हाउस ढह गया। गनीमत रही कि समय रहते गेस्ट हाउस में ठहरे श्रमिक बाहर दौड़ पड़े, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने खतरे को देखते हुए आसपास के दो आवासीय भवनों को भी खाली करा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब नौ बजे नीलकंठ मार्ग पर 13 मंजिल से आगे विनय कुमार का तीन मंजिला निर्माणाधीन गेस्ट हाउस भरभराकर ढह गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घर से बाहर दौड़े तो गेस्ट हाउस ढह गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने खतरे की आशंका में ढहे गेस्ट हाउस की जद में आने वाले दो अन्य आवासीय भवनों को नोटिस देकर खाली कराया और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घरों में रहने वाले लोगों के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन गेस्ट हाउस जिस पुश्ते पर खड़ा था, उसकी नींव कमजोर पड़ने से घटना हुई है। बहरहाल खतरे को देखते हुए किशोर नेगी और यशवंत नेगी के आवास को भी खाली करा दिया गया है। संभवत: पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से पुश्ता ढह गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें