फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सेवानिवृत्त कर्मचारी पर हाथी ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
डोईवाला के लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास रिटायर्ड ओएनजीसी कर्मी को घायल कर वापस जंगल में लौटता हाथी - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
डोईवाला। लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास सुबह टहलने आए रिटायर्ड ओएनजीसी कर्मी पर हाथी ने हमला कर घायल कर दिया। उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लोगों के हो-हल्ला करने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया। रविवार सुबह 6:30 बजे के आसपास लच्छीवाला वन रेंज की फतेहपुर बीट के अंतर्गत लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे मार्ग पर रिटायर्ड ओएनजीसी कर्मचारी मनीराम थापा (60) अपने कुत्ते के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान जंगल से एक हाथी उनके सामने आ धमका। जब तक वह भागने का प्रयास करते हाथी ने हमला कर दिया।
फ्लाईओवर के ऊपर से लोगों ने देखा तो हो-हल्ला करना शुरू कर दिया, जिससे हाथी जंगल की ओर चला गया। लोगों ने आपातकालीन वाहन से घायल को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट भिजवाया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभागीय वन अधिकारी नीरज कुमार और वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति अस्पताल पहुंचे और घायल की कुशलक्षेम पूछी। वन विभाग की ओर से उपचार के लिए त्वरित राहत राशि मुहैया कराकर जल्द उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने व धान की खेती और बांस अधिक होने से इन दिनों हाथियों आवाजाही अधिक बढ़ गई है। पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें