फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के महानायक को किया याद

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चे। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 123वीं जयंती मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आजादी के महानायक को याद किया। बैराज रोड स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महान देशभक्त सुभाषचंद्र बोस के पद चिह्नों पर चलकर हमें देश को परम वैभव के पद पर आसीन करने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, रविंद्र राणा, पार्षद रीना शर्मा, प्रभाकर शर्मा, सुमित पंवार, किशन मंडल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली, हिमांशु संतानी, अनुराग पयाल, भूपेंद्र राणा, रवि शर्मा, राजेश शुक्ला, शिव कुमार गौतम आदि मौजूद थे। रेलवे रोड स्थित हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में नेताजी की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य पूनमरानी शर्मा ने छात्राओं को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जीवनी पर वक्तव्य दिया। इस दौरान छात्राओं ने नेताजी से संबंधित कविता और कहानियों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सीमा कोठियाल, अमिता अरोड़ा, ममता गुप्ता, सपना सिंह, पूनम बिष्ट, विनिता, नेहा शर्मा आदि मौजूद थे।
वहीं, यमकेश्वर के जूनियर हाईस्कूल पटना में छात्र-छात्राओं ने नेताजी के आंदोलन का जिक्र करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कुंवर राणा, पुष्पलता, कुसुमलता, अंजना बिष्ट, अशोक क्रेजी आदि मौजूद थे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास के योग सभागार में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने गांधी के सपनों का भारत पर कला प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें अनुष्का प्रथम, आफरीन द्वितीय, चांदनी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

---
‘स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे बोस’
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की गई। नगर मंत्री शुभम झा ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। इस अवसर पर काजल थापा, संदीप शर्मा, शुभम झा, ईशा बेदवाल, सौरभ राणा, खुमेंद्र सिंह, अदिति मौजूद थे। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नेताजी की जयंती मनाई गई। इस दौरान रैली निकालकर समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला संघचालक सुदामा सिंघल, विपिन कंडवाल, श्याम बिहारी, अमरीश गर्ग, राजेश शर्मा, चंद्रमणि शुक्ला, डॉ. हेतराम मंगाई, दयाशंकर राठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें