फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थान ने छह छात्रों को बांटी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
बच्चों को स्कॉलरशिप के चेक वितरित करते ओम ब्रह्म शांति सेवा संस्थान के सदस्य। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ओम ब्रह्म शांति सेवा संस्थान की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारी श्याम अरोड़ा को सामाजिक कार्यों के लिए अविरल सेवा रत्न सम्मान से नवाजा गया। साथ ही विद्यालय के छह छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुमानीवाला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संस्थान के संस्थापक डीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्याम अरोड़ा, डीसी श्रीवास्तव और अरविंद श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संस्थान की ओर से समाजिक कार्य करने वाले व्यापारी श्याम अरोड़ा को अविरल सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के छह छात्रों प्रिंस जायसवाल, श्याम बाबू, मीनाक्षी, रोहित, सोमवती, अंजली को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए गए। श्याम अरोड़ा ने छात्र-छात्राओं को गरम वस्त्र प्रदान किए। इस अवसर पर पुष्पा गोयल, प्रमोद अग्रवाल, अशोक गुप्ता, रामनाथ शुक्ला, प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह, सावित्री देवी, एनके तोमर, पवन कुमार गुप्ता, मयंक मोहन सक्सेना, सुरेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें