तीर्थनगरी में 30 जून के बाद से गंगा में रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाएगा। सितंबर 2021 से लेकर अब तक शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से रिकार्ड 4.43 लाख पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ उठा चुके हैं। शिवपुरी से 2,31,949, ब्रह्मपुरी से 1,69023 और क्लब हाउस से 41,950 पर्यटक (कुल 442922) रिवर राफ्टिंग कर चुके हैं। अप्रैल, मई और जून के महीने में सबसे अधिक पर्यटक आए।
योगनगरी में 1 सितंबर से लेकर 30 जून तक गंगा में रिवर राफ्टिंग का संचालन होता है। कोरोना संक्रमण के चलते वर्ष 2020 में रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद हो गया था। कोविड गाइड लाइन में राहत मिलने के बाद सितंबर 2021 से राफ्टिंग का संचालन शुरू हो गया था। जिसके चलते यहां रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड 4.43 लाख लाख तक पहुंच गई। गंगा का जलस्तर बढ़ने से 30 जून को रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाएगा। अब केवल चार दिन का समय रह गया है। ऐसे में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई, कोलकाता आदि प्रांतों के पर्यटक यहां राफ्टिंग के लिए पहुंच रहे हैं। टिहरी जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद योगनगरी में रिवर राफ्टिंग के शौकीनों की भीड़ बढ़ी। इस दौरान कोई अनहोनी घटित न हो इसके लिए जिला पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटकों का आंकड़ा दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ा तो 30 जून के बाद रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाएगा।
कोरोना संक्रमण से पहले रिवर राफ्टिंग के शौकीनों की संख्या डेढ़ से दो लाख तक पहुंच जाती थी। कोरोना संक्रमण के चलते वर्ष 2020 में राफ्टिंग का संचालन बंद रहा। वर्ष 2021 में कोविड गाइड लाइन में थोड़ी राहत मिलने के बाद रिवर राफ्टिंग के शौकीनों की भीड़ बढ़ गई। भीड़ बढ़ता देख पर्यटन विभाग ने राफ्टिंग करने वाले पर्यटकों के पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की। जबकि कोरोना संक्रमण से पहले पर्यटकों का पंजीकरण नहीं किया जाता था। - खुशाल सिंह नेगी, हिटरी जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी
शिवपुरी से रिवर राफ्टिंग करने वाले पर्यटकों की संख्या
माह पर्यटकों की संख्या
सितंबर 2021 979
अक्तूबर 2021 8771
नवंबर 2021 17054
दिसंबर 2021 19974
जनवरी 2022 9070
फरवरी 2022 12412
मार्च 2022 54520
अप्रैल 2022 60011
मई 2022 39176
25 जून 2022 तक 9982
ब्रह्मपुरी से रिवर राफ्टिंग करने वाले पर्यटकों की संख्या
माह पर्यटकों की संख्या
सितंबर 2021 9916
अक्तूबर 2021 20622
नवंबर 2021 17414
दिसंबर 2021 7146
जनवरी 2022 2717
फरवरी 2022 3229
मार्च 2022 16960
अप्रैल 2022 17774
मई 2022 38036
25 जून 2022 तक 35209
क्लब हाउस से रिवर राफ्टिंग करने वाले पर्यटकों की संख्या
माह पर्यटकों की संख्या
सितंबर 2021 622
अक्तूबर 2021 3206
नवंबर 2021 2885
दिसंबर 2021 1745
जनवरी 2022 922
फरवरी 2022 1001
मार्च 2022 4068
अप्रैल 2022 6059
मई 2022 10174
25 जून 2022 तक 11268