तीर्थनगरी से मऊ तक राप्ती गंगा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग को लेकर नेशनल हॉकर्स फेडरेशन ने बुधवार को धरना दिया। इस दौरान फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष लल्लन राजभर ने कहा कि ऋषिकेश और गढ़वाल क्षेत्र के हजरों लोग मऊ में नौकरी करते हैं।
लेकिन, आवाजाही के लिए ऋषिकेश से मऊ तक उचित रेल व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी उठाने को मजबूर होना पड़ता है। फेडरेशन कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश से मऊ तक राप्ती गंगा चलाने की मांग को लेकर रेलवे परिसर में धरना दिया। स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेल मंत्री सुरेश प्रभु से राप्ती गंगा एक्सप्रेस को ऋषिकेश से मऊ तक चलाने के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि गाड़ी संख्या 15005 अप गोरखपुर से देहरादून सप्ताह में देे दिन और गाड़ी संख्या
15006 उाउन देहरादून से गोरखपुर तक सप्ताह में दो दिन तक चलती है। इस स्थिति में ऋषिकेश क्षेत्र से मऊ जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धरने पर विजय, मुकेश कुमार, महेंद्र प्रसाद, प्रदीप कुमार, मोहन गुप्ता, रमेश प्रसाद, मोहन गुप्ता, अजय राजभर, गोपाल गुप्ता बैठे रहे।