फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: क्षेत्र में भ्रमण की जगह कोतवाली पहुंची राम बरात

विज्ञापन
कोतवाली पहुंचे रामलाली के कलाकार। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
- राम बरात निकालने की अनुमति न मिलने पर कोतवाली पहुंचे पात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। करीब 70 साल पुरानी सुभाष बनखंडी श्रीराम लीला कमेटी की ओर से आयोजित श्री रामलीला का मंचन करने के लिए मुकदमों के चलते रामलीला के सभी पात्र रामलीला की वेशभूषा में सजकर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में कलाकारों ने प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी की मांग की।
मंगलवार को सुभाष बनखंडी श्रीराम लीला कमेटी की ओर से राम बरात निकाली जानी थी। बरात रामलीला स्थल से होते हुए नगर क्षेत्र में भ्रमण करनी थी लेकिन कमेटी को नगर क्षेत्र में बरात निकालने की अनुमति नहीं मिली। गुस्साए कलाकार, कमेटी पदाधिकारी समेत कई लोग कोतवाली पहुंचे। कमेटी के अध्यक्ष हरिराम अरोड़ा और महामंत्री योगेश कालरा ने आरोप लगाया कि पुलिस शिकायत प्रकोष्ठ में बैठे एक व्यक्ति और कुछ अन्य राजनीतिक रसूखदार लोगों की ओर से कमेटी और उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से अपनी राजनीतिक पहुंच के चलते सरकार को गुमराह और भ्रमित किया जा रहा है। साथ ही कमेटी के कलाकारों, संगीतज्ञ और पदाधिकारियों पर लगातार मुकदमे किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें रामलीला किए जाने से रोका जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें राम बरात निकालने, दशहरे के दिन रावण दहन करने की अनुमति न देने का भी दबाव बन रहा है। कहा तीर्थनगरी ऋषिकेश में मुख्यमंत्री धामी की भाजपा सरकार जो खुद राम भक्त होने का दावा करती है। उन पर कमेटी के समस्त पदाधिकारियों को भरोसा है कि राम भक्त भाजपा सरकार के चलते कुछ राजनीतिक रसूखदारों का दबाव कम नहीं कर पाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि उनकी ओर से जल्द से जल्द इस मामले में हस्तक्षेप कर रामलीला को रुकवाने का प्रयास करने वाले षड्यंत्र कर्ताओं के खिलाफ करवाई कर रामलीला के सभी कलाकारों और पदाधिकारियों पर हुए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। वहीं इस मामले में एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि प्रशासन की ओर से पहले ही दोनों पक्षाें को अनुमति नहीं दी गई है। शांतिभंग की नौबत आती है तो पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें