ऋषिकेश। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत तपोवन की ओर से विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र के बिरखेत स्थित शिवालय, सौंरियाला मंदिर, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 की साफ-सफाई कर धार्मिक स्थलों पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एवं मातृत्व के सम्मान में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। साथ ही स्वच्छता का संदेश देती रंगोली बनाकर, स्वच्छता शपथ लेकर नगर पंचायत तपोवन को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, अधिशासी अधिकारी अंजलि रावत, सभासद आशा बिष्ट, वीरेंद्र गुसाई, सत्येंद्र थपलियाल, आशुतोष, अमित नेगी, अमित, सुनील, विपिन, मीनू, पूनम आदि मौजूद रहे। संवाद