जनकल्याण संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से कृष्णा नगर कॉलोनी, खांडगांव, आईडीपीएल को नगर निगम ऋषिकेश में शामिल किए जाने की मांग को लेकर त्रिवेणीघाट स्थित गांधी स्तंभ पर सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इसमें अलग-अलग पार्टी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
सर्वदलीय बैठक में भारतीय जनता पार्टी से शंभू पासवान और नागमणि पांडे, कांग्रेस से राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, विनय सारस्वत, घनश्याम तिवारी। आम आदमी पार्टी से डॉ. राजे नेगी, संजय पोखरियाल, विक्रांत भारद्वाज और उत्तराखंड क्रांति दल से मोहन सिंह असवाल, गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष राहुल शर्मा, इंटक के अध्यक्ष विनोद कुलियाल, व्यापार सभा से राजकुमार अग्रवाल, किसान यूनियन से सावन कुमार, अरविंद राज कश्यप और बलबीर सिंह ने भाग लिया। बैठक का संचालन डॉ. बीएन तिवारी ने किया। तिवारी ने कहा कि समिति की ओर से 15 दिसंबर को निकाली जाने वाली रैली 19 दिसंबर को निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि धरना देते हुए समिति को दो माह पूरे होने वाले हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के लिए प्रशासन को कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। जल्द ही सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।