फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: म्यांमार में फंसा रायवाला का युवक, मां ने लगाई गुहार, बोली- मेरे बेटे को कमरे में बंधक बनाकर है रखा

Wed, 29 May 2024 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

विधान की मां रंजीता गौतम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर उनसे अपने बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया उनके उनके बेटे ने बताया है कि वह म्यांमार में है और उसे कमरे में बंधक बनाया गया है।
विज्ञापन
विधान गौतम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतीतनगर रायवाला निवासी विधान गौतम को म्यांमार में बंधक बनाया गया है। उसके साथ 50 अन्य भारतीय युवक भी बंधक हैं। बंधक बनाए गए गौतम ने एक ऑडियो रिकॉर्ड कर अपने परिजनों को भेजा है। उसके बाद परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से विधान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


विधान की मां रंजीता गौतम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर उनसे अपने बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है। रंजीता ने बताया कि उसका बेटा 21 मई को काम करने के लिए थाईलैंड गया था। एक कंपनी के माध्यम से विधान को थाईलैंड जाने का अवसर मिलाथा। उसके साथ उत्तराखंड से सात और युवक थाईलैंड गए थे।

रंजीता ने बताया कि उनका बेटा थाईलैंड के बजाय म्यांमार पहुंच गया। मंगलवार को आए विधान ने ऑडियो में बताया है कि वह म्यांमार में है और उसे कमरे में बंधक बनाया गया है। वह किसी तरह से यह ऑडियो छिपते-छिपाते भेज रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: टिकट के नाम पर यात्रियों से 1.70 लाख ठगे, वेबसाइट पर दिए नंबर पर काॅल करना पड़ा भारी
विज्ञापन


ऑडियो में विधान कह रहा है कि इस ऑडियो को भारतीय दूतावास तक पहुंचा दो ताकि उनको मदद मिल सके। विधान ने बताया कि उसके साथ और 50 अन्य भारतीय युवक भी बंधक बनाए गए हैं। परिजनों ने इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय को भी ऑनलाइन जानकारी दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें