फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रोडवेज वर्कशॉप के अंदर घुस रहा सड़क का बरसाती पानी

Mon, 24 Aug 2026 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- बसों की मरम्मत करने के दौरान होती है परेशानी
विज्ञापन

ऋषिकेश। बरसात में देहरादून रोड का बरसाती पानी रोडवेज वर्कशॉप के अंदर घुस रहा है। इससे कर्मचारियों को भी बसों की मरम्मत करने में परेशानी हो रही है। रोडवेज वर्कशॉप के अंदर बरसात मेें पानी घुसने का सिलसिला करीब आठ साल से जारी है।
विज्ञापन

करीब आठ साल पहले रोडवेज प्रशासन की ओर से वन विभाग से जमीन आवंटित करवाकर वर्कशॉप का निर्माण करवाया गया था। बताया जा रहा है कि वर्कशाॅप के निर्माण के दौरान रोडवेज अधिकारियों के निर्देश पर कार्यदायी संस्था की ओर से कई ट्रॉली मिट्टी निकाली गई थी। मिट्टी निकालने के दौरान रोडवेज बसों की मरम्मत करने वाला प्लेटफॉर्म नीचा हो गया जबकि गेट की तरफ ऊंचा हो गया। ऐसे में जब भी बारिश होती है तो देहरादून रोड से बरसाती पानी वर्कशॉप के अंदर आने से बसों की मरम्मत वाला प्लेटफाॅर्म तालाब में तब्दील हो जाता है। साथ ही बारिश के पानी के साथ मलबा भी अंदर आ जाता है। वर्कशॉप के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने पानी की निकासी के लिए कई बार अधिकारियों के बोला लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, रोडवेज के मंडलीय महाप्रबंधक तकनीकी जेके शर्मा ने बताया कि रोडवेज वर्कशॉप के अंदर बरसाती पानी घुसने की शिकायत मिली है। जल्द ही निकासी के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें