फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बारिश ने फूंकी फसलों में नई जान

Sat, 24 Jan 2026 01:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय बाद हुई शीतकालीन बारिश से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। बारिश ने फसलों में नई जान फूंक दी है। खासतौर से प्रखंड के असिंचित क्षेत्रों की फसलों को बारिश से बहुत फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को सर्दियों की बारिश ने सभी को राहत पहुंचाई है। आसमान में सुबह से बादल छाए हुए थे। सुबह 11 बजे से शुरू हुई हल्की और मध्यम बारिश दोपहर में जमकर हुई। बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों, जौ और सब्जी की फसलों के लिए अमृत का किया है। बारिश होते ही किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
झबरावाला के किसान रणजोध सिंह ने बारिश को रबी सीजन के लिए बेहद लाभकारी बताया। कहा कि लंबे समय से बारिश के अभाव के चलते सिंचित और असिंचित क्षेत्रों में नमी की कमी से फसलें प्रभावित हो रही थी। सिमलास ग्रांट के किसान उमेद वोरा ने बताया कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है। इससे फसलों की बढ़वार तेजी से होगी और उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ डीएस असवाल ने बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है। वहीं, दूसरी ओर बारिश से क्षेत्र का मौसम भी बदल गया है। बारिश के कारण बाजारों में कम लोग पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें