फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दल बदलुओं के लिए पार्टी में जगह नहीं: सीएम

Sun, 18 Dec 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
दून रोड स्थित गोपाल कुटीर में पर्वतीय प्रेस क्लब के कार्यालय शुभारंभ में संबोधित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि दल बदलुओं के लिए कांग्रेस पार्टी में कोई जगह नहीं है। यदि विधानसभा चुनाव में कोई दल बदलू चुनाव जीतता है तो देश में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। भजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं रह गया है।
विज्ञापन


इसीलिए केंद्र सरकार के मंत्री विकास की बात नहीं करते, बल्कि नौटंकी करने राज्य में पहुंच रहे हैं। सीएम हरीश रावत शनिवार को दून रोड स्थित पर्वतीय प्रेस क्लब के नवनिर्मित कार्यालय के शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण में पत्रकारों का अहम योगदान रहा है।

ऋषिकेश के आंदोलनकारियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके बलिदान और शहादत के कारण उत्तराखंड राज्य बना। उन्होंने ऋषिकेशवासियों का आभार जताया। बागियों के घर वापसी के मामले में कहा कि दल बदलुओं के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दुबारा सत्ता में वापसी के लिए कार्यकर्ता पूरी सहभागिता और निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। पत्रकारों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर आवासीय भवनों में दो फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि विकास कार्यों के बलबूते कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में कहा कि आलाकमान जिसे भी निर्देश देगा, वही चुनाव लड़ेगा।

इस अवसर पर विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरुप, जयपाल जाटव, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, जयेंद्र रमोला, सत्यप्रसाद बडोला, अनुसूया प्रसाद कुकरेती, पर्वतीय प्रेस क्लब अध्यक्ष कमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें