फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के विरोध में आठवें दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। नए टोल प्लाजा के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने धरना स्थल पहुंचकर ग्राम प्रधान संगठन को समर्थन पत्र सौंपा। आप के संगठन मंत्री दिनेश असवाल ने आंदोलन में पूरी तरह से सहयोग करने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

छिद्दरवाला में नए टोल प्लाजा के निर्माण को लेकर विरोध चरम पर है। बुधावार को भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों नेपाली फार्म पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजय पाल जेठूड़ी ने कहा कि जब टोल प्लाजा बनाने के निर्णय को वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा किसी भी कीमत पर क्षेत्र में टोल प्लाजा का निर्माण नहीं हो दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष सोभन सिंह, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल, सागर गिरी, विजयराम पेटवाल, राजेश व्यास, चमन पोखरियाल, मनोज जखमोला, दीपा राणा, भगवान सिंह मेहर, शांति थपलियाल, बलविंदर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष रांगड़, बबिता रावत, ज्योति जुगलान, श्रीकांत रतूड़ी, गीता नेगी, सतीश रावत, अतुल थपलियाल, चन्द्रकांता बेलवाल, अमित, मनमोहन पोखरियाल, अमन पोखरियाल, अभिषेक राणा, शैलेंद्र रंगढ़, अमर गुरुंग, सुनील चंदोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें