फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अवैध खनन के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 08 Apr 2025 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
खनन व्यवसायियों पर सौंग नदी में मानक के विरुद्ध खनन का आरोप लगाते हुए स्थानीय निवासियों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को स्थानीय निवासी तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष सुरेंद्र खालसा ने कहा कि सौंग नदी में अवैध खनन से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होती है। नदी में बने गड्ढे भी परेशानी का कारण बनते हैं। अमित सैनी ने कहा कि सौंग नदी में स्वीकृत खनन पट्टे के ठेकेदारों ने अपनी हदबंदी से हटकर दूसरे स्थानों से उप खनिज उठाना शुरू कर दिया है। जिससे लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। अवैध खनन से किसानों को सिंचाई का संकट झेलना पड़ रहा है।
एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल को दिए ज्ञापन में हदबंदी से अलग जाकर खनन सामग्री का उठान करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर परमजीत सिंह काकू, रोहित क्षेत्री, रितेश सैनी, जसबीर सिंह, बलवंत, विशाल और अमन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें