फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पुलिस की गिरफ्त में आया सपेेरे गैंग का सक्रिय सदस्य

Tue, 08 Apr 2025 01:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को सम्मोहित कर उनका सामान लूटने के आरोप में लक्ष्मणझूला पुलिस ने सपेरे गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ऋषिकेश व हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थलों पर कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


बीते रविवार को लक्ष्मणझूला निवासी ऋषभ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। ऋषभ ने पुलिस को बताया था कि साधु के भेष में एक व्यक्ति ने उसे सम्मोहित कर उसकी हीरे की अंगूठी निकाल ली है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में संदिग्ध ने बताया कि वह सपेरा बस्ती भनियावाला थाना डोईवाला का रहने वाला है और सम्मोहन विद्या में महारथ रखने वाले सपेरे गैंग का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपनी पहचान बाबा इंडियन उर्फ फकीरा पुत्र किशन नाथ निवासी प्रदीपपुर धर्मावाला (खाले के पार) हाल निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला के रूप में बताई। बताया कि वह बाबा बन कर बीते दस वर्षों से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को सनातन ज्ञान की बातों और ज्योतिष में महारथ होने की विद्या पर सम्मोहित करता आ रहा है। वह ऐसे पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को निशाना बनाता है जो उम्र में अधिक और भोले-भाले होते हैं। वह हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य धार्मिक स्थानों पर ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें