फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण के बाद संरक्षण भी जरूरी : राज्यपाल

विज्ञापन
प्रगति विहार स्थित वन रेंज कार्यालय में पौधारोपण करतीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और विधानसभा अध? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजालाऋषिकेश।
विज्ञापन

पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना आवश्यक है तभी हमारा मिशन कामयाब हो पाएगा। यह बातें बुधवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रगति विहार स्थित वन विभाग के रेंज कार्यालय परिसर में पौधरोपण के दौरान कहीं।
वन विभाग की ओर से बुधवार को रेंज कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। हरेला पर्व पर हुए कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं राज्यपाल ने पौधरोपण के बाद लोगों को प्राकृतिक संपदा संरक्षित रखने का संदेश दिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के पुत्र पीयूष अग्रवाल के जन्मदिन पर भी राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से पौधे रोपे। इस अवसर पर राज्यपाल ने पुत्र पीयूष अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण के बाद राज्यपाल ने कहा कि हरियाली, गंगा और समृद्ध प्राकृतिक संपदा उत्तराखंड की पहचान है। हम सबको अनवरत पौधरोपण का संकल्प लेना चाहिए। विकास के साथ ही वृक्षों की कटाई भी हो रही है। ऐसे में प्रकृति का संतुलन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए लोगों को हर दिन हरेला पर्व मनाना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से अपने सभी खुशी के मौके पर पौधरोपण का आह्वान किया। इस अवसर पर वन विभाग के एसडीओ बीबी मरतौलिया, रेंजर आरएस नेगी, देवेंद्र दत्त सकलानी, नारायणदास कुंदलानी, रमाकांत गुप्ता, कविता शाह, कुसुम कंडवाल, रविंद्र राणा, चेतन शर्मा, विपिन पंथ, वीरेंद्र रमोला, राजू शर्मा, शिव कुमार गौतम, सुमित पवार, इंद्र कुमार गोदवानी, सुंदरी कंडवाल, रीना शर्मा, उषा जोशी, अनीता तिवारी, रोमा सहगल, कमला नेगी, ममता नेगी, सुलोचना रावत, सुशीला बिष्ट, स्नेहलता शर्मा, आरती गौड़, संदीप शास्त्री, रवि शास्त्री, नरेंद्र रावत, विनोद चौहान, अनीता प्रधान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें