फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर ने सात लाख हड़पे

Fri, 13 May 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
फर्जी कागजात के जरिए भूमि बेचने के नाम पर एक प्रापर्टी डीलर ने एक क्रेता के 25 लाख रुपये हड़प लिए। पैसा वापस देने का दबाव बनाने पर डीलर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पंकज नेगी पुत्र जेएस नेगी निवासी विस्थापित कालोनी, इंदिरानगर ने बताया कि 9 जून 2015 को उसने लक्कड़घाट, श्यामपुर में प्रापर्टी डीलर विजय रतूड़ी पुत्र चिंतामणी रतूड़ी से एक प्लॉट खरीदा, जिसका सौदा 25 लाख में तय हुआ। बताया कि सौदे के मुताबिक रतूड़ी को भुगतान भी कर दिया। तब उसने प्लॉट का अनुबंध कर रजिस्ट्री कराने की बात कही थी।

बताया कि काफी समय बाद रजिस्ट्री नहीं कराने पर उस पर दबाव बनाया तो वह आनाकानी करने लगा। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर विजय रतूड़ी निवासी प्रगति विहार के खिलाफ धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें