फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: किसान सेवा सहकारी समिति प्रेमनगर को मुनाफा, शेयरधारकों को मिलेगा 20 प्रतिशत लाभांश

Mon, 16 Nov 2026 08:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- सामान्य निकाय की बैठक में वित्तीय उपलब्धियों और विकास कार्यों पर चर्चा, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने सहकारी समितियों को बताया किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार
विज्ञापन

डोईवाला। बहुद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति प्रेमनगर बाजार की वित्तीय वर्ष 2026-27 की सामान्य निकाय बैठक में वित्तीय उपलब्धियों और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। समिति ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 48 लाख 41 हजार 105 रुपये 72 पैसे का लाभ अर्जित किया है। इसमें से शेयरधारकों को 20 प्रतिशत लाभांश वितरित किया जाएगा।

सोमवार को समिति मुख्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार हैं। विशिष्ट अतिथि गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने समिति के वित्तीय प्रदर्शन और पारदर्शिता की सराहना की।
विज्ञापन


समिति सचिव रिजवान अली ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जबकि उदयचंद पाल ने विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। समिति अध्यक्ष रेणु देवी ने कहा कि लाभ का 20 प्रतिशत लाभांश शेयरधारकों को देना सराहनीय पहल है। समिति किसान हितों और विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। बैठक का संचालन उदयचंद पाल ने किया।बैठक में शर्मिला पाल, उदयपाल, सिमरन कौर, मनमोहन नौटियाल, अंकित गुप्ता, सुरेन्द्र राणा, रणजीत सिंह बॉबी, रेणु बाला,सुंदर लोधी, बलबीर सिंह बिंदा, रमेश कुमार,अशोक कुमार और भगवान सिंह आदि तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें