फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य एनपी माहेश्वरी व मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव सम्मानित

विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी और मेमोरी चैंपियन को सम्मानित करते डाटा कंप्यूटर और लायंस क्लब डिव? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। डाटा कंप्यूटर सेंटर और लॉयंस क्लब डिवाइन के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी और इंडियन मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को डाटा कंप्यूटर सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी को उच्च शिक्षा निदेशक पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ. माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षा का जीवन में बड़ा महत्व है। उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल का अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। इसके अलावा क्लब अध्यक्ष श्रेयांश जैन, नवीन गांधी, महेश किंगर, ललितमोहन मिश्रा, जगमीत सिंह, पवन शुक्ला, अनिल कुकरेती और मुकेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से इंडियन मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव को सम्मानित किया। डाटा कंप्यूटर के निदेशक मुकेश अग्रवाल ने छात्रों को डॉ. एनपी माहेश्वरी के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की शिक्षा लेनी चाहिए। इस अवसर पर पवन शुक्ला, सुरेंद्र, प्रभुदयाल शर्मा, अनिल कुकरेती, संजीव सेमवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, केशव गुप्ता, सौरभ हर्षवाल, श्वेता गौर, दिवाकर मिश्रा, शीतल काला, अमन नौटियाल, प्रियंका चौधरी, राखी कोटियाल, अनिल पोखरियाल, अनूप कठैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें